यूके्रन और रूस के बीच चल रही जंग के बीच यूके्रन में फंसे विद्दार्थियों व आम नागरिकों की सकुशलता वापिस और विश्व में शांति के लिए विधायक चिरंजीव राव के निर्देशानुसार उनके निवास स्थान मॉडल टाउन रेवाडी में युथ कांग्रेस द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। युथ कांग्रेस के रेवाडी जिला अध्यक्ष रजनीकांत बूढपुर, विधानसभा उपाध्यक्ष किर्ती यादव, दीपु खडगवास, दीपक डोहकी, संदीप डो हकी, अरविंद दिसोदिया, जीतू पहलवान बावल, सतीश बुडानी इत्यादि ने पूरे विधि विधान से हवन कर विश्व में शांति के लिए आहुतियां दी गईं। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि युद्ध से किसी भी देश का भला नहीं होता। इसमें निर्दोष लोगों की जान जाती है। रूस और यूक्रेन के बीच में जो भी विवाद है वो बातचीत के जरिए निपट जाए तो सैकड़ों लोगों की जिंदगी बच सकती है। दो देशों के बीच चल रही जंग महायुद्ध का रूप न लेए इसके लिए सभी देशों को प्रयास करने चाहिए। विश्व में शांति और भारतीय लोगों की सुरक्षा की कामना के लिए हवन का आयोजन किया गया। उन्होंंने कहा जो छात्र यूक्रेन में फंसे हैं, उनके अभिभावकों को हिम्मत और ढांढस बंधाने के लिए आस पास के लोगों को जाना चाहिए क्योंकि बच्चों के यूक्रेन में फंसे होने पर घरवाले परेशान हैं। साथ ही बच्चों की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना भी करें।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…