(हरियाणा) सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के जल सेवा उपमंडल के अधीन जितनी भी नहरें आती हैं, उन सभी नहरों से क्षेत्र के वाटर वर्क्स, टैंक एवं जोहड़ों को पानी से भरा जाता है, ताकि क्षेत्र के में पीने के पानी की आपूर्ति हो सके। लेकिन कुछ लोग दीपावली के त्योहार के चलते अपने घरों की साफ-सफाई कर कचरा नहरों में बहा देते हैं।

इसलिए नारनौल की नहरों में अगर दीपावली की साफ सफाई से निकला हुआ कचरा, हवन सामग्री या किसी देवी-देवताओं की फोटो डाली तो, ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। इसके लिए फील्ड के सभी कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं और विशेष निगरानी टीम भी गठित की गई है। जो निरंतर नहरों की गश्त करती रहेगी।

निगरानी टीम को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई भी व्यक्ति नहर में कचरा एवं हवन सामग्री इत्यादि गिराता है, तो उस पर तुरंत प्रभाव से वीडियो ग्राफी और फोटोग्राफी कर उसके विरुद्ध संबंधित पुलिस थाने में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पीने के पानी को दूषित करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाए।





