हरियाणा

नहरों में कचरा डालने पर होगी FIR : दीपावली पर होगी वीडियोग्राफी #नारनौल

(हरियाणा) सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के जल सेवा उपमंडल  के अधीन जितनी भी नहरें आती हैं, उन सभी नहरों से क्षेत्र के वाटर वर्क्स, टैंक एवं जोहड़ों को पानी से भरा जाता है, ताकि क्षेत्र के में पीने के पानी की आपूर्ति हो सके। लेकिन कुछ लोग दीपावली के त्योहार के चलते अपने घरों की साफ-सफाई कर कचरा नहरों में बहा देते हैं।

Advertising

इसलिए नारनौल की नहरों में अगर दीपावली की साफ सफाई से निकला हुआ कचरा, हवन सामग्री या किसी देवी-देवताओं की फोटो डाली तो, ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। इसके लिए फील्ड के सभी कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं और विशेष निगरानी टीम भी गठित की गई है। जो निरंतर नहरों की गश्त करती रहेगी।

निगरानी टीम को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई भी व्यक्ति नहर में कचरा एवं हवन सामग्री इत्यादि गिराता है, तो उस पर तुरंत प्रभाव से वीडियो ग्राफी और फोटोग्राफी कर उसके विरुद्ध संबंधित पुलिस थाने में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पीने के पानी को दूषित करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाए।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago