रेवाड़ी

अहीर रेजीमेंट हमारा हक है और इसे हम लेकर रहेगें : विधायक चिरंजीव

रेवाडी। भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट गठन को लेकर गांव धामलावास में भूख हडताल एवं धरने पर बैठे लोगोंं को धरना स्थल पंहूचकर रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि अहीर रेजीमेंट हमारा हक है और इसे हम लेकर रहेगें। अहीर समाज की यह 125 साल पुरानी मांग है और यह मांग समय-समय पर उठती भी रही है। लेकिन हमें जरूरत है कि पूरे देश से एक साथ यह मांग उठे। अब समय है कि सभी एक होकर इस मुहिम में जुटें। चिरंजीव राव ने बताया कि कांग्रेस ओबीसी सैल के राष्ट्रीय चेयरमैन पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने चेयरमैन का पदभार संभालने के बाद लगभग 6 राज्यों को दौरा किया है और वहां पर भी अहीर रेजीमेंट की मांग को जोर शोर से उठाया है। वहीं राजस्थान के उदयपुर में होने वाले कांग्रेस पार्टी के चिंतन शिविर में भी कैप्टन अजय सिंह यादव अहीर रेजीमेंट बनवाने की मांग को उठाएगें। राव ने बताया कि उन्होंने तो अहीर रेजीमेंट बनवाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था और हरियाणा विधानसभा में भी मामला उठाया कि हरियाणा सरकार को अहीर रेजीमेंट बनवाने की सिफारिश कर एक रेजुलेशन केंद्र सरकार को सौंपना चाहिए।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा अहीर रेजीमेंट बनने से युवाओं को रोजगार मिलेगा। कौम को अलग से पहचान और सम्मान मिलेगा। कौम के बहाए गए खून को वीरोचित सम्मान मिलता है। देश की कुलजनसंख्या के लगभग 20 प्रतिशत अहीर समाज से हैं और 1857 की क्रांति में राव गोपाल देव और राव तुलाराम के नेतृत्व में अंग्रेजों के दांत खट्टे किए थे। इसके अलावा प्रथम विश्व युद्ध, द्वितीय विश्व युद्ध, नसीबपुर का युद्ध के अलावा रेजागंला युद्ध हो या फिर संसद पर हम्ला हो, अक्षरधाम पर हम्ला सभी में अहीरों ने शहादत दी है। इतनी शहादत देने के बाद भी आज तक अहीर रेजीमेंट नही बनाई गई है। इसलिए अब सभी एक होकर अहीर रेजीमेंट बनाने के लिए प्रयास करें।
उन्होंने बताया कि अंग्रेजों के हराने में अहीरों को अहम योगदान रहा था इसलिए अंग्रेजों ने अहीर रेजीमेंट को नही बनने दिया था। लेकिन अब इस मुहिम को देश भर में फैलाया जाएगा। देश के सभी राजनीतिक और गैरराजनितिक संगठनों से भी सहयोग मांगा जाएगा। क्योंकि यह किसी व्यक्ति विशेष का कार्य न होकर सर्व समाज का है। इसलिए सभी राजनीतिक पाटियों के नेताओं व समाजिक संगठनों को एक होकर एक रेजुलेशन पास करके महामहिम राष्ट्रपति के पास सौंपना चाहिए।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

3 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago