रेवाड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बावल में 18 अप्रैल को खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। डीसी यशेन्द्र सिंह ने मंगलवार को जिला सचिवालय सभागार में बावल खंड स्तर पर आयोजित किए जाने वाले स्वास्थ्य मेले के आयोजन बारे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली तथा आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अलावा मेले में खेल, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास व आयुष विभाग को भी अपने-अपने स्टॉल लगाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना होगा। महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, नगर पालिका, सांस्कृतिक विभाग द्वारा भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएं। विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा गांव में मुनादी कराई जाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग स्वास्थ्य मेले का लाभ उठा सकें।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…