CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ी
Trending

पटाखों पर रोक, सिर्फ ग्रीन पटाखों का ही करें उपयोग: जिलाधीश

रेवाड़ी, जिलाधीश ने विस्फोटक अधिनियम व भारतीय दंड प्रक्रिया 1973 के तहत रेवाड़ी जिला में पटाखों की बिक्री, उत्पादन व प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया है। आदेश के अनुसार केवल ग्रीन पटाखों को ही प्रयोग किया जा सकेगा।
blush on makeovers by meghaजिलाधीश गर्ग ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय ने विभिन्न मामलों में सुनवाई करते हुए एनसीआर क्षेत्र में पटाखों की बिक्री व प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश और हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सलाह के आधार पर जिला प्रशासन ने भी जिला रेवाड़ी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री, उत्पादन और किसी भी तरह के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि कोई भी दुकानदार पटाखे बेचते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जिला में केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री व प्रयोग किए जा सकेंगे।
जिलाधीश ने पुलिस विभाग, पंचायत विभाग, नगरपरिषद अधिकारियों और तहसीलदार को इन आदेेश की पालना पर निगरानी रखने के निर्देश दिए है।उन्होंने कहा है कि दीपावली  पर्व, विवाहोत्सव, नववर्ष, त्यौहारों पर पटाखों के बजाए जाने को रोकने के लिए ये निर्णय लिया गया है। जिससे कि वायु व ध्वनि प्रदूषण पैदा ना हो और किसी व्यक्ति को पटाखों की वजह से परेशानी ना हो।

HR NEWS

Tags

Related Articles

Back to top button