CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ीहरियाणा

अब निजी स्कूल अनुशंसित दुकानों से पाठन सामग्री खरीदने के लिए नहीं कर सकते बाध्य : डीसी

डीसी यशेंद्र सिंह ने बताया-हरियाणा सरकार ने अभिभावकों व विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया निर्णय

हरियाणा रथ- रेवाड़ी, हरियाणा सरकार द्वारा विद्यार्थियों व अभिभावकों के हित में निर्णय लेते हुए अब निजी विद्यालयों द्वारा अनुशंसित दुकानों से पठन-पाठन सामग्री व अन्य विद्यालय संबंधित सामग्री लेने के लिए बाध्य न करने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में डीसी यशेंद्र सिंह ने सरकार के निर्देशों की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया है।
डीसी यशेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा (संशोधन) नियम 2021 के पैरा 3 (6) के अनुसार जिला के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में पढऩे वाले विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को अनुशंसित दुकानों से किताबें, कार्य-पुस्तिकाएं, लेखन सामग्री, जूते, मौजे, वर्दी आदि की खरीद करने के लिए बाध्य न करने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्टï कहा कि कोई भी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय विद्यार्थियों को इस संदर्भ में बाध्य न करें। उन्होंने सचेत किया कि जिला में यदि कोई मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय सरकार के आदेश की अवहेलना करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे जिला में सरकार के आदेशों की सख्ती से पालना करवाना सुनिश्चित करें।

 

Tags

Related Articles

Back to top button