हरियाणा

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को आगे बढ़ाने सरकार व प्रशासन के साथ आई मान्या

एक लड़की सौ लड़कों के बराबर : मान्या सिंह

केंद्र व प्रदेश सरकार देश-प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार को लेकर प्रभावी तरीके से काम कर रही है और लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं जिला प्रशासन, रेवाड़ी डीसी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में रेवाड़ी जिला के लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए कृतसंकल्प है। जिला प्रशासन की इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ी ब्रांड एंबेसडर एवं टीवी एक्टर मान्या सिंह सरकार व प्रशासन का साथ देने के लिए आगे आई हैं। मान्या सिंह ने बुधवार को शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला प्रशासन की जिला में लिंगानुपात के सुधार के लिए चलाई जा रही जन जागरूकता मुहिम के तहत छात्राओं को जागरूक व प्रेरित करते हुए उनसे सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि बेटियां कमजोर नहीं हैं। एक लड़की सौ लड़कों के बराबर है। उन्होंने कहा जिला की एक-एक लडक़ी लिंगानुपात को लेकर जागरूक होगी तो निश्चित रूप से समाज में लड़कियों के प्रति बदलाव आएगा, जिससे महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा।
डीसी सर से मिली बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को आगे बढ़ाने की प्रेरणा : मान्या
एक्टर मान्या सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का मुख्य उद्देश्य लिंग आधारित भेदभाव को समाप्त करना, बालिकाओं की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करते हुए बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करना और उनकी भागीदारी बढ़ाना है। इस योजना को उन जिलों व राज्य पर फोकस कर चलाया जा रहा है, जहां बालिकाओं का लिंगानुपात कम है। उन्होंने कहा सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए मुझे डीसी सर अशोक कुमार गर्ग से प्रेरणा मिली है और उनके सहयोग, समर्थन व प्रोत्साहन के चलते ही मैं आज आपके बीच आपको जागरूक व प्रेरित करने के लिए आई हूं। उन्होंने कहा कि डीसी सर मेरी बैकबोन है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को आगे बढ़ाने व जिला में लिंगानुपात में सुधार लाने में प्रशासन का सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि वे जिला के प्रत्येक सरकारी व निजी विद्यालय में जाकर विद्यार्थियों विशेषकर छात्राओं को जागरूक करेंगी।

Advertising

एक लडक़ी पलट सकती है इतिहास : मान्या सिंह
ब्रांड एंबेसडर मान्या सिंह ने कहा कि बेटियों का जन्म लेने के लिए लडऩा पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह जानकर दिल दुखता है और यह बात हमेशा चुभती रहती है कि हमारे जिला रेवाड़ी का लिंगानुपात प्रदेश में ही नहीं अपितु पूरे देश में सबसे कम है। उन्होंने कहा कि हमें जिला के लिंगानुपात में सुधार लाना होगा अन्यथा भविष्य में स्थिति और भी भयावह होगी। उन्होंने कहा कि मैं एक लडक़ी हूं और मुझे अपने आप पर गर्व है। उन्होंने कहा कि एक लडक़ी इतिहास पलट सकती है। उन्होंने ओस की बूंद सी होती हैं बेटियां, पिता को कोई दर्द हो तो रोती हैं बेटियां, धकेले जाते हैं बेटे कि पढ़ो पर पढ़ जाती हैं बेटियां, रोशन करेगा बेटा सिर्फ एक कुल को दो-दो कुलों की लाज होती हैं बेटियां कविता के माध्यम से बेटी की महत्वता पर प्रकाश डाला और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का आह्वïान किया।
मुझे इंस्टाग्राम पर करें टैग :
मान्या सिंह ने इस अवसर पर छात्राओं के साथ अपना इंस्टाग्राम हेंडल शेयर करते हुए कहा कि सोशल मीडिया आमजन को जागरूक करने का सबसे सशक्त माध्यम है। आपको बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में सोचना होगा और समाज में जन जागरूकता लानी होगी। इसके लिए आप कविताएं लिखिए या आर्टिकल या कुछ भी करिए। आप बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से संबंधित किसी भी पोस्ट में मुझे टैग करें, मैं उस पोस्ट को आगे शेयर करूंगी। इस अवसर पर राकवमावि के शिक्षकगण व छात्राएं मौजूद रहीं।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago