Events
राज इंटरनेशनल स्कूल में काउंसलिंग सेशन का आयोजन
राज इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों के लिए 6 जून ,2022 को काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया। इस सेशन में मुख्य वक्ता के तौर पर अंजलि सिंह उपस्थित रहीं।
उन्होंने शिक्षकों को नई शिक्षा प्रणाली से अवगत कराया। साथ ही साथ नई शिक्षा प्रणाली को बाल मनोविज्ञान से जोड़ते हुए शिक्षकों को बताया कि किस तरह हम नई शिक्षा प्रणाली का प्रयोग कर बच्चों के विकास के लिए काम कर सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य अनिल मखीजा जी ने कहा कि इस तरीके के काउंसलिंग सेशन शिक्षकों को प्रशिक्षित करते हैं जिससे अध्यापक जोश एवं उत्साह के साथ काम कर सकें।





