हरियाणा के रेवाड़ी जिले की तहसील का डीसी अशोक कुमार ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। डीसी के अचानक तहसील परिसर में पहुंचने के बाद कर्मचारियों व अधिकारियों में खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान डीसी को काफी खामियां देखने को मिलीं, जिस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए न केवल डीसी ने फटकार लगाई, बल्कि साफ कर दिया कि 3 दिन के अंदर व्यवस्था में सुधार हो, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहना।
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने तहसील रेवाड़ी कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान वेब हैलरिस पोर्टल पर जमाबंदी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। डीसी ने स्वयं कम्प्यूटर ऑपरेटर की सीट पर बैठकर कम्प्यूटर स्क्रीन पर बारीकी से सम्पूर्ण जमाबंदी, इंतकाल व अन्य प्रक्रिया की जांच की और जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान जमाबंदी प्रक्रिया को सिस्टमेटिक बनाने और रिकॉर्ड प्रोपर तरीके से मेंटेन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्चा रजिस्टर की जांच करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी तहसील कार्यालय में कार्य कराने के लिए आने वाले नागरिकों को सरकार की ओर से निर्धारित समय-सीमा में बेहतरीन सेवाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक त्वरित समय में सेवाएं पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने टोकन काउंटर सहित अन्य काउंटर पर जाकर कर्मचारियों से उनके कार्य के बारे में जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए।
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने औचक निरीक्षण के दौरान वाटर कूलर व पेयजल की टूंटी का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं टूंटी चलाकर वाटर कूलर में पानी होने की जांच की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार को वाटर कूलर की साफ-सफाई करवाने, आरओ सिस्टम ठीक करवाने व आमजन को पीने के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने आमजन की शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश दिए।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…