हरियाणा

हरियाणा में लू के चलते स्कूलों का समय चेंज, विद्यार्थियों को मिलेंगे टैब

राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलेंगे टैब, सीएम रोहतक से करेंगे 5 को शुभारंभ

हरियाणा सरकार ने भीषण गर्मी के चलते शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है. अब सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं लगेंगी. यह आदेश 4 मई से लागू हो जाएगा. बता दें कि पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं.

शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह द्वारा यह आदेश सोमवार को जारी किए गए हैं. आदेश की एक एक प्रति सभी जिलों के उपायुक्त, सभी जिला शिक्षा अधिकारी, मौलिक शिक्षा अधिकारी, हरियाणा राज्य आयोग के चेयरपर्सन के निजी सचिव के पास भेज दी गई है. बता दें कि अबतक स्कूल लगने का समय सुबह 8 बजे से 2:30 बजे तक का है. लू चलने से बच्चों की सेहत पर प्रभाव पड़ रहा है. वहीं गर्मी के मौसम में स्कूल में पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाने से भी बच्चे समस्या से जूझ रहे थे. यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होंगे
राज्य के 119 खंडों में भी टैबलेट वितरण समारोह

राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलेंगे टैब, सीएम रोहतक से करेंगे 5 को शुभारंभ
– डीसी यशेन्द्र सिंह ने दी जानकारी, टैब वितरण कार्यक्रम ई-अधिगम के तहत जिला व खण्ड स्तर पर भी होंगे कार्यक्रम आयोजित
– जिला व खण्ड स्तर पर पांच मई को कक्षा 10 व 12वीं के 

हरियाणा सरकार द्वारा जिला रेवाड़ी के राजकीय विद्यालयों में कक्षा नौवीं से बारहवीं में पढऩे वाले विद्यार्थियों को टैब प्रदान किए जाएंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगामी पांच मई को रोहतक से ई-अधिगम योजना के तहत दसवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैब वितरण कार्यक्रम शुरू करेंगे। इसी दिन जिला स्तर व खण्ड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। रोहतक में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह का जिला व खंड स्तरीय समारोह में सीधा प्रसारण किया जाएगा। रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर जिलास्तरीय कार्यक्रम शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में होगा।
डीसी यशेन्द्र सिंह ने ई-अधिगम योजना की जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक पढने वाले सभी विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा टैब प्रदान किए जाएंगे ताकि वर्तमान तकनीकी युग में हमारे विद्यार्थी अपनी पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से भी अच्छी प्रकार से कर पाए। टैब के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डाटा वाला सिम भी बच्चों को मुफ्त प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व शिक्षा मंत्री कंवर पाल द्वारा पांच मई को रोहतक से राज्य स्तरीय समारोह से  की जाएगी। इसी दिन कक्षा दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों को जिला व खण्ड स्तर पर भी टैब वितरण करने के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
 जिला शिक्षा अधिकारी नसीब सिंह ने बताया कि जिलास्तरीय समारोह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी में आयोजित होगा। जिसमे इसी विद्यालय की कक्षा 10 और 12 की छात्राओं को टैब प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ साथ खंड स्तर पर एक एक विद्यालय का चयन खंड स्तरीय समारोह के लिए किया गया है। उपरोक्त समारोह के उपरांत कक्षा 9 से 12 के सभी विद्यार्थियों को टैब बांटने का काम शुरू हो जाएगा।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago