रेवाड़ी

छापामारी: CM फ्लाइंग और नगर परिषद की रेवाड़ी में पतंगों की दुकान पर जॉइंट रेड

हरियाणा, रेवाड़ी जिले में तीज के त्योहार से पहले चाइनीज मांझे पर लगी रोक के बाद सीएम फ्लाइंग और नगर परिषद की टीम ने काफी जगह की छापामारी । इस दौरान करीब 4 दुकानदारों के यहां सिंगल यूज प्लास्टिक बैन होने के बावजूद बड़ी संख्या में पॉलिथिन पाए जाने पर 60 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं चाइनीज मांझे की भी जांच की गई।

HR NEWS

एक दिन पहले ही जिलाधीश ने रेवाड़ी में चाइनीज मांझे की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाते हुए धारा 144 लागू करते हुए अधिकारियों को सख्त आदेश दिए थे कि बाजार में चाइनीज मांझा नहीं बिकना चाहिए। डीसी के सख्त आदेश के बाद सीएम फ्लाइंग के साथ नगर परिषद के सचिव व सीएसआई ने सोमवार दोपहर के शहर के विभिन्न इलाकों में खुली पतंग की दुकानों पर छापामारी की। इस दौरान वहां रखी रील (मांझा) को चैक किया। दोनों ही टीमों को चाइनीज मांझा तो नहीं मिला, लेकिन वहां बड़ी संख्या में पतंग में लिपटी पॉलिथिन जरूर मिली। 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह बैन लग चुका है।

Advertising

ऐसे में नगर परिषद ने पतंग विक्रेता प्रमोद कुमार और नरेन्द्र पर 25-25 हजार रुपए तो सोमदत्त का 10 हजार रुपए का नकद चालान काटा। इसके साथ ही 4 अन्य दुकानों पर भी पहुंचकर जांच की गई। दोनों ही टीमों में शामिल अधिकारियों ने कहा कि शहर में कही भी चाइनीज मांझा नहीं बिकने दिया जाएगा। साथ ही पॉलिथिन या प्लास्टिक का अन्य सामान मिलने पर भी कार्रवाई की जाएगी।

 

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

3 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago