रेवाडी। कांग्रेस ओबीसी सैल के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि मेरे पिता स्र्व. राव अभय सिंह, मैंने और मेरे बेटे विधायक चिरंजीव राव ने गुज्र्जर समाज का हमेशा सम्मान किया है। गत 15 जून को मैं अपने निजी सचिव के साथ अपने दिल्ली कार्यालय में जा रहा था लेकिन दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेंक्टर जो कि अपने आपको गुज्र्जर बोल रहा था उसने गैर कानूनी तरीके से मुझे जबरदस्ती पुलिस की बस में बैठाया न केवल बस में बैठाया बल्कि मेरे साथ बदसलुकी की और यदुवंशीयों के खिलाफ और यहां तक की मेरे ईस्ट देवता भगवान श्री कृष्ण पर भी अभद्र टिप्पणी की।
कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि जब वह बार-बार बोलता रहा तो मैंने उस दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर पर केवल उसी व्यक्ति विशेष के बारे में बोला था न कि गुज्र्जर समाज के बारे में कुछ कहा था। लेकिन कुछ राजनीतिक व्यक्ति इस मामले पर राजनीति करके तूल देना चा रहे है। केवल एक पक्ष को ही सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। मेरा मकसद गुज्र्जर समाज की भावनाओं को ठेस पंहूचाने का नही था, फिर भी यदि किसी गुज्र्जर समाज के लोगों को बूरा लगा हो तो मैं अपने शब्द वापिस लेता हूं। ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि मैंने और मेरे परिवार ने हमेशा गुज्र्जर समाज का सम्मान किया है, करता हूं और आगे भी करता रहूँगा।