CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ी

रेवाडी पुलिस ने बस स्टैंड पर की मॉक ड्रिल

जिला पुलिस की तरफ से मुस्तैदी जांचने के लिए बुधवार सुबह शहर के बस स्टैंड पर बम को डिफ्यूज करने की मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित की इस मॉक ड्रिल में एएसपी पूनम के नेतृत्व में  शहर डीएसपी मोहम्मद जमाल, शहर थाना प्रभारी संजय कुमार, बम डिस्पोजल टीम का इन्चार्ज एसआई कर्ण सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। मॉक ड्रिल के तहत डायल-112 को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड पर कोई लावारिस वस्तु पड़ी हुई है और यह संभवत: बम अथवा कोई अन्य विस्फोटक पदार्थ हो सकता है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की डायल-112 तुरंत मौके पर पहुंची और लावारिस वस्तु के चारों तरफ सुरक्षा घेरा बनाकर बस स्टैंड परिसर पर यात्रियों की आवाजाही को रोक दिया गया। इसके बाद पुलिस के अन्य आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मौके पर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। इसके बाद एसआई कर्ण सिंह की अगुवाई में पहुंची बम डिस्पोजल टीम ने लगभग आधा घंटे की मशक्कत बाद बम को निष्क्रिय कर दिया। एएसपी पूनम ने बस स्टैंड पर आमजन को जागरूक करते हुए कहा की जब भी कोई लावारिस वस्तु दिखाई देती है, तो हड़कंप ना मचाएं। संयम रखते हुए उस लावारिस वस्तु से दूरी बना कर रखें तथा तुरंत पुलिस को सूचना दें

Tags

Related Articles

Back to top button