CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
देश/विदेशराज्यरेवाड़ीहरियाणा
Trending

9 घंटे बंद रहेगा NH-48 : अहीर रेजिमेंट के गठन को लेकर गुरुग्राम में प्रोटेस्ट

गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक तक आंदोलनकारी निकालेंगे मार्च, भारी वाहनों की एंट्री नहीं

(हरियाणा रथ) भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर काफी समय से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास धरना चल रहा है। आंदोलन के मद्देनजर बुधवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे NH-48 पर यातायात बाधित रहेगा। आंदोलनकारियों ने 23 मार्च को शहीदी दिवस के मौके पर आंदोलन स्थल से हीरो होंडा चौक तक मार्च निकालने का कार्यक्रम घोषित किया है। हाईवे पर मार्च पास्ट को लेकर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने 9 घंटे तक हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री पर बैन लगा दिया है। अहीरवाल क्षेत्र के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नारनौल के अलावा अन्य जिलों से लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। प्रस्तावित मार्च दिल्ली-जयपुर हाईवे पर निकाला जाना है, इसलिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली और जयपुर की ओर से आने वाले हैवी व्हीकल्स की एंट्री दूसरे मार्गों से कराने का निर्णय लिया है।

ACP ट्रैफिक यशवंत यादव ने कहा कि जयपुर, रेवाड़ी और नारनौल से आने वाले भारी वाहनों का रूट पंचगांव से डायवर्ट कर दिया जाएगा…
  • दिल्ली की ओर से आने वाले हैवी व्हीकल्स को सोहना व दूसरे मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।
  • आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को अलग रखा गया है। इस संदर्भ में गुरुग्राम पुलिस ने पड़ोसी जिलों के एसपी को सूचित कर दिया है।
  • बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों और ट्रांसपोर्टरों को भी मीटिंग में सूचित कर दिया गया है।
  • हाईवे पर भारी वाहनों को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे गुरुग्राम में सीधे एंट्री नहीं करने दी जाएगी।
Tags

Related Articles

Back to top button