
Assembly Election Results: पांचों राज्यों की तस्वीरें लगभग साफ हो गई हैं. यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनाव में जीत से बीजेपी ने कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी ने नया इतिहास रच दिया है। यूपी में साढ़े तीन दशक बाद किसी पार्टी की सरकार रिपीट हुई है। आजादी के बाद ये पहली बार होगा कि अपनी पार्टी को सत्ता में वापसी कराने वाले योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार सीएम बनेंगे। वहीं आम आदमी पार्टी ऐसी पहली क्षेत्रीय पार्टी बन गई है, जो एक राज्य से आगे बढ़कर दूसरे राज्य यानी दिल्ली से आगे बढ़कर पंजाब में सरकार बनाएगी।
इस चुनाव में सबसे अधिक झटका कांग्रेस को लगा है। पांच साल की सत्ता विरोधी लहर के बाद भी कांग्रेस उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में सरकार नहीं बना पाई।

शाम 7 बजे तक क्या हैं आंकड़े….
– यूपी में बीजेपी 269, एसपी 129, कांग्रेस 2, बीएसपी 1 और अन्य 2
– पंजाब में आप 92, कांग्रेस 18, अकाली प्लस 4, बीजेपी प्लस 2 और अन्य 1
– उत्तराखंड में बीजेपी 48, कांग्रेस 18, बीएसपी 2, आप 0 और अन्य 2
– गोवा में बीजेपी 20, कांग्रेस प्लस 12, आप प्लस 3, टीएमसी प्लस 2 और अन्य 3
– मणिपुर में बीजेपी 32, एनपीपी 8, जेडीयू 6, कांग्रेस 4 और अन्य 10





