CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ी

नाइट डोमिनेशन: अपराध व अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

अपराध में कमी लाने व अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से शनिवार की रात जिला पुलिस की ओर से नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में नाकाबंदी कर जांच की गई। रात को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने अभियान का निरीक्षण किया तथा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की। एसपी ने स्वयं गश्त कर अभियान के दौरान लगाए गए नाकों की जांच की तथा पुलिस द्वारा अभियान के दौरान की गई कार्रवाई का जायजा लिया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा जिले भर में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। कागजात नहीं मिलने पर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहनों को भी जब्त किया गया।
जिला पुलिस ने  शनिवार की रात को 10 बजे से सुबह 4 बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। जिसमें जिला पुलिस रेवाड़ी ने चेकिंग पार्टियां बनाकर और नाकाबंदी करके विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान 1849 वाहनों की जांच हुई। जिसमें 38 वाहनों के चालान काटे गए, 3 को इंपाउंड तथा 7 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने नाइट डोमिनेशन के दौरान स्वयं रेवाड़ी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने अभियान के दौरान एक पीओ को गिरफ्तार करने के साथ देशी शराब की 63 बोतल भी बरामद की है।

अभियान के तहत कुल 199 सार्वजनिक स्थानों को चेक किया गया और 128 व्यक्तियों के पर्चा अजनबी भरे गए। पुलिस द्वारा जिले भर में 48 चेक प्वाइंट बनाए गए थे। शनिवार की रात को पुलिस के 614 जवानों ने रात भर जांच अभियान चलाया। पुलिस नाकों पर 293 जवान, 76 जवान पैदल गश्त, 22 राइडर और 217 जवान पेट्रोलिंग में शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा 6 अधिकारियों को चेकिंग के लिए नियुक्त किया गया।

Tags

Related Articles

Back to top button