CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
राज्यरेवाड़ीहरियाणा

हरियाणा के नौजवानों के जीवन के साथ खिलवाड करना बंद करें सरकार- विधायक चिरंजीव राव

चंडीगढ। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। इस दौरान रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने राज्य में खतरनाक स्थिति में पंहूच चुकी बेरोजगारी पर प्रश्न करते हुए कहा कि राज्य में रोजगार के अवसर बढाने के लिए सरकार द्वारा क्या कदम उठाए गए हैं और आगे के लिए सरकार ने क्या नीति बनाई है। राज्य मंत्री श्रम एवं रोजगार अनुप धानक द्वारा जवाब में कहा गया कि भारतीय अर्थव्यवस्था नियंत्रण केंद्र द्वारा हरियाणा में बेरोजगारी के गलत आकडें दिखाए गए हैं और सवाल के जवाब को मोड तोडकर कोई संतुष्ठि पूर्ण जवाब नही दिया गया।
राव ने कहा पूरा हरियाणा जानता है कि मौजूदा भाजपा सरकार ने युवाओं के साथ कितना खिलवाड किया है। एक के बाद एक भर्ती रद्द की गई और भर्तियों में कितने भारी घोटाले किए गए, जिन पर आज तक कोई कार्रवाई भी नही की गई। सिर्फ खाना पूर्ति कर फाईले दबा दी गई हैं। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों में हजारों पद खाली पडे हैं लेकिन बेपरवाह सरकार को रोजगार से कोई मतलब नही है। मौजूदा सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी में नंबर वन पर पंहूचा दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के भोले-भाले नौजवानों को लूटा जा रहा है। पहले तो युवाओं से फार्म भरवा लेते हैं जिससे सरकार करोडों रूपये युवाओं से ठग लेती है और बाद में भर्ती को रद्द कर दिया जाता है। पिछले 7 साल में हजारों युवाओं की तो आयु भी निकल चुकी लेकिन पेपर लीक मामलों में कोई भी ठोस कदम आज तक नही उठाया गया। विधायक चिरंजीव राव ने कहा हरियाणा के नौजवानों के जीवन के साथ सरकार खिलवाड करना बंद करें और जल्द से जल्द हरियाणा के युवाओं को रोजगार के लिए कोई नीति लाई जाए और युवाओं को रोजगार दिया जाए।
Tags

Related Articles

Back to top button