सनग्लों इंटरनेषनल स्कूल में कक्षा चौथी से आठवी तक के परीक्षा परिणाम घोषित

नारनौल रोड़ स्थित सनग्लों इंटरनेषनल स्कूल में आज कक्षा चौथी से आठवी तक के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। विद्यालय के चेयरमैन व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष वी.पी. यादव, संस्था की निदेषिका षारदा यादव ने नाट्यकार के.के. सक्सेना के साथ मिलकर सरस्वती माँ की वंदना व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की षुरुआत की।
कार्यक्रम की षुरुआत में विद्यालय के चेयरमैन वी.पी. यादव ने अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी दी उन्होनें षिक्षा नीति के तहत नये पाठ्यक्रम की रुपरेखा से अभिभावकों को अवगत कराया। नई शिक्षा नीति से किस तरह हमारे पाठ्क्रम व मूल्यांकन पर प्रभाव पड़ेगा इसके बारे में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम अगली कड़ी के तहत विद्यालय में 13.02.2022 को आयोजित रामायण कार्यक्रम के प्रतिभागियों व संयोजक के.के. सक्सेना को सम्मानित किया गया। कक्षा चौथी व पांचवी के छात्र-छात्राओं ने ‘एम-ब्राउन गर्ल इन दी रिंग’ गीत पर नृत्य किया तथा कक्षा छठी से आठवी तक के छात्र-छात्राओं ने जुम्बा डांस, ‘इटस टाईम टू पार्टी’, बम-बम भोले और पंजाबी गानों पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी। कक्षा आठवी के छात्रों ने 1957 के आजादी विद्रोह पर नाटक का मंचन किया। कक्षा के छात्र प्रतीक ने हरियाणवी डांस पर सबको अपनी ओर आकर्शित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन व हरियाणा षिक्षा बोर्ड के उप-चैयरमैन वी.पी. यादव, विद्यालय की निर्देषिका षारदा यादव जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया तथा कक्षा चौथी से आठवी तक के सभी छात्रों को परीक्षा परिणाम के साथ ट्राफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।






