
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि सांसद राव इंद्रजीत सिंह को अब अहीर रेजीमेंट की याद कैसे आ गई। जब वे स्वंय रक्षा राज्यमंत्री थे तब उन्होंने अहीर रेजीमेंट के लिए क्या किया था इस बात का जवाब दें। ईलाके ने उनको 5 बार सांसद बनाया बदले में उन्होंने जनता को क्या दिया। रक्षा राज्य मंत्री होते हुए भी डिफेंस युनिवर्सिटी बिनौला, सैनिक स्कुल रेवाडी को पूरा नही करा सके। यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले और अहिर रजिमेंट बनवाने के लिए कहें, क्योंकि यह मांग बहूत पुरानी है। सिर्फ लेटर लिखने ने कुछ नही होगा, ईलाके ने आपको 5 बार सांसद बनाया है ताकि आप उनकी आवाज को उठा सको।
वहीं बात करें गुरूग्राम की तो यहां सभी प्राजेक्ट अधुरे पडे हुए हैं गुरूग्राम की युनिवर्सिटी अधुरी पडी है। मेट्रो हुडा सिटी सेंटर से ओल्ड गुरूगाम तक जोडना था लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है एक ईंच भी मेंट्रो का विस्तरिकरण नही हुआ है। सिविल अस्पताल की बिल्डिंग, जीएमडीए सहित न जाने कितने प्राजेक्ट अधुरे पडें हैं। गुरूग्राम नगर निगम का पैसा दूसरे जिलों में भेजा जा रहा है। लेकिन स्थानीय सांसद कुछ भी नही बोलते हैं।

कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि गुरूग्राम में जाम की समस्या आम है और कानून व्यवस्था तो बिल्कुल ही चरमरा गई है। वहीं हाई राइज बिल्डिंग में लोगों की जाने जा रही हैं लेकिन जनता की सुनने वाला कोई भी नही है। पहले कांग्रेस के बलबुते पर तो अब भाजपा के बलबूते पर सांसद बनते आ रहे हैं। लेकिन खुद की कोई ऐसी बडी उपलब्धि नही है जिसको लेकर जनता के बीच जा सकें। वहीं बंधवाडी में कुडे की समस्या का समाधान आज तक नही हो सका है। यादव ने कहा कि भाजपा राज में बनने वाले फ्लाई ओवर चंद दिनों में गिरने लग जाते हैं इस बात से पता चलता है कि मौजूद सरकार में कितना भष्ट्राचार फैल रहा है।




