रेवाड़ी

700 पौधे लगा, उठाया पर्यावरण की रक्षा का बीड़ा

खंड खोल के गांव मामडिया आसमपुर में सामाजिक संस्था ‘हमारा गांव – हमारा परिवार’ की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गांव स्थित गौशाला तथा श्मशान भूमि में करीब 700 पौधे लगाए गए। इस मौके पर एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि आज जिस तेजी से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है तथा प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है ऐसे में पौधारोपण भी एकमात्र ऐसा उपाय है, जिससे प्राकृतिक आपदाओं से बचा जा सकता है तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से समय-समय पर समाज सेवा के कार्य किए जाते रहे हैं। तथा भविष्य में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहेगा उन्होंने कहा कि संस्था ने निर्णय लिया है कि इस बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं तथा दूसरे लोगों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया जाए।
Pankaj

Pankaj

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago