रेवाड़ी में सोमवार शाम एक शख्स ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, रेवाड़ी के मोहल्ला नई बस्ती निवासी दीपक उर्फ दीपू (40) सोमवार दोपहर घर से स्कूटी लेकर निकला था। दोपहर बाद परिजनों को पता चला कि उसका शव नया गांव दौलतपुर-डोहकी की सीमा में पड़ा है। सूचना के बाद परिजनों के अलावा सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दीपक की कनपटी पर गोली लगी हुई थी। साथ ही उसकी स्कूटी और पास में कट्टा भी पड़ा मिला है। पुलिस का दावा है कि दीपक ने खुद को गोली मारकर सुसाइड किया है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि दीपक ने खुद को गोली क्यों मारी।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…