रेवाड़ी, पुरूष व महिला सब इंस्पेक्टर पद के लिए रविवार 26 सितंबर को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को नकल रहित व सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए जिले में नियुक्त डयूटी मजिस्ट्रेट व सेंटर अधीक्षकों की बैठक को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा कि आयोग द्वारा निर्धारित गत परीक्षाओं को अपनी जिम्मेवारी समझते हुए आप सभी ने अच्छा कार्य किया था, उसी प्रकार इन परीक्षाओं को भी सभी ने आपसी तालमेल से कार्य करते हुए सुचारू रूप से सम्पन्न करवाना है। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं को सम्पन्न करवाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त आशिमा सांगवान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार को कोर्डिनेटर लगाया गया है।
उपायुक्त ने सभी डयूटी मजिस्ट्रेटों व सेंटर अधीक्षकों को कड़े शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा में किसी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कहीं से भी इस बारे में शिकायत आई तो उनके खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।
डीसी ने बताया कि जिला में लिखित परीक्षा के लिए 27 लोकेशन पर 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। उन्होंने कहा कि इन परीक्षाओं को नकल रहित व सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए जिले में 25 डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है, जिनमें 5 डयूटी मजिस्ट्रेट रिजर्व रखे गए है, जो अपने निर्धारित केन्द्रों पर डयूटी पर तैनात रहेगें। उन्होंने सभी डयूटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि पेपर ले जाते समय पेपर पैकिंग सील को अच्छी तरह से चेक करे कि वो खुली हुई तो नहीं है, तथा प्रश्र पत्रों के पैकेट की पैकिंग सील परीक्षा केन्द्र में सेंटर अधीक्षक व स्टॉफ सदस्यों की उपस्थिति में ही खोले। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने वाला प्रत्येक कर्मचारी व अधिकारी अपना पहचान पत्र लगाकर रखें। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान चेकिंग के लिए फ्लाइंंग स्कवायड की टीमें गठित की हुई है, इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन की टीमें भी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करेंगीं।
डीसी ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली पुरूष व महिला सब इंस्पेक्टर परीक्षा की परीक्षा प्रात:कालीन सत्र में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रात: 9:00 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि परिक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर प्रात: 7:00 बजे से 8:00 बजे के बीच में रिपोर्ट करनी होगी, प्रात: 8:00 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा के लिए निर्धारित समय से पहले किसी परीक्षार्थी को केंद्र छोडऩे की इजाजत नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर तैनात पुलिसकर्मी प्रवेश पत्र पर लगे फोटो सहित अन्य जांच करने उपरंात प्रार्थी को आगे जाने की अनुमति देगा, बिना एडमिट कार्ड के किसी को प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। किसी परीक्षार्थी को अपने साथ कोई मोबाईल फोन, बैल्ट, किसी प्रकार की घड़ी, पहनने वाले आभूषण जैसे चैन, अगूठी, ईयर रिंग, कोई भी इलैक्ट्रोनिक्स और संचार यंत्र, पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर, फ्लयूड आदि परीक्षा केन्द्र की परिधि में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक प्रबंध किए गए है तथा आयोग की हिदायतों के अनुसार ही परीक्षार्थियों को जांच उपरांत परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र के बाहर भी भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी तथा सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए गए है।
एडीसी आशिमा सांगवान ने कहा कि सभी डयूटी मजिस्ट्रेट व सेंटर अधीक्षक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी हिदायतों को अच्छे से पढ ले ताकि परीक्षा के समय कोई दिक्कत न आएं। उन्होंने कहा कि सभी सेंटर अधीक्षक परीक्षा केन्द्रों में जैमर, सीसीटीवी कैमरे आज ही चैक कर लें यदि किसी परीक्षा केन्द्र में जैमर व सीसीटीवी कैमरा काम नहीं कर रहा है तो उसकी सूचना तुरंत परीक्षा की नोडल अधिकारी एडीसी या जिला शिक्षा अधिकारी को दें तथा बॉयोमैट्रिक कार्य करने वाली ऐजेंसी से भी सम्पर्क कर लें ताकि परीक्षा के समय कोई समस्या न रहे।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य सत्यवान ने डयूटी मजिस्ट्रेट व सेंटर अधीक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले के सभी अधिकारी काबिल व ईमानदार अधिकारी है। सभी अच्छे से कार्य कर इन परीक्षाओं को फ्री और फेयर ढंग से सम्पन्न करवाएंगें। उन्होंने कहा कि यदि परीक्षा के दौरान कोई भी समस्या आती है तो उसके बारे में लिखित में दे ताकि भविष्य में उस बिन्दु पर भी ध्यान रखा जा सके। उन्होंने परीक्षाओं को सम्पन्न करवाने के लिए विस्तार से जानकारी दी।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…