ICSE ने शनिवार को 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 10वीं का पास प्रतिशत 99.98 फीसदी रहा। जबकि 12वीं का कुल पास प्रतिशत 99.76% रहा। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट www.cisce.org या www.results.cisce.org पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
ऑब्जेक्टिव असेसमेंट स्कीम के तहत जारी हुआ रिजल्ट, इस साल 12वीं के लिए कुल 94,011 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, इस साल बोर्ड ने कोरोना महामारी के कारण 10वीं-12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। जिसके बाद ऑब्जेक्टिव असेसमेंट स्कीम के तहत दोनों क्लासेस के परिणाम जारी किए गए हैं। स्टूडेंटस SMS के जरिए भी अपना 10वीं-12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते है इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल फोन पर अपनी क्लास- 10वीं/12वीं (सात डिजिट वाली यूनीक ID) के साथ लिखकर 09248082883 पर मैसेज भेजना होगा।
बिना मेरिट लिस्ट जारी हुआ रिजल्ट
इस साल कोरोना महामारी के कारण 10वीं-12वीं दोनों ही क्लासेस की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। ऐसे में बोर्ड ने इस बार दोनों कक्षाओं के लिए मेरिट लिस्ट जारी नहीं करने का फैसला लिया है । जिसके बाद पिछले साल की तरह इस बार भी बिना मेरिट लिस्ट के ही रिजल्ट जारी किया गया है।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…