
देश में जारी कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है. बीते कुछ दिनों का औसत निकाला जाए तो कोरोना के रोजाना लगभग 40 हजार नए केस सामने आ रहे हैं. जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को भी देश में पिछले 24 घंटे में 39 हजार से ज्यादा कोविड के मामले सामने आए हैं. देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 39,742 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान कोरोना की चपेट में आए 535 लोगों ने अपनी जान गंवाई है.
वहीं कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो, बीते 24 घंटे में 39,972 लोगों ने महामारी को मात दी है. देश भर में अब तक कुल 3,05,43,138 लोगों ने कोरोना महामारी को हराया है. महामारी से ठीक होने की दर दश में अच्छी है. वर्तमान में देश में कोरोना महामारी से ठीक होने की दर 97.36 प्रतिशत है.




