CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
देश/विदेशविदेशविश्वस्वास्थ्य
Trending

PM मोदी का बड़ा ऐलान: अगले हफ्ते से बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

देश में 3 जनवरी से 15 से 18 साल तक के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम देश के नाम संबोधन में इसकी जानकारी दी। PM मोदी ने कहा कि यह फैसला स्कूल-कॉलेजों में जा रहे हमारे बच्चों और उनके माता-पिता की चिंता कम करेगा।

दरअसल, घोषणा करते हुए PM मोदी ने यह साफ नहीं किया कि वैक्‍सीन कैसे लगेगी। रजिस्ट्रेशन की क्या प्रक्रिया होगी। बच्चों को टीका लगाए जाने के तरीके को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के तरीके को लेकर पेरेंट्स थोड़े कन्फ्यूज हैं।

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत बायोटेक की तरफ से तैयार की गई बच्चों की कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सिन के इमरजेंसी यूज की मंजूरी दे दी है। DCGI की मंजूरी के बाद भारत बायोटेक की वैक्सीन फिलहाल 12 से 18 साल तक के किशोरों को लगाई जा सकेगी।

सवाल वैक्सीनेशन सेंटर को लेकर भी है। अगर मौजूदा सेंटर्स पर बच्‍चों को वैक्‍सीन लगती है तो उन्‍हें बड़ों के साथ ही खड़ा होना होगा। साथ ही स्‍कूलों में भी वैक्‍सीनेशन की व्‍यवस्‍था करने की चर्चा है। हालांकि, सरकार की ओर से फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

Tags

Related Articles

Back to top button