रेवाड़ी

भारत बन्द..! 27 सितम्बर को NH-48 जयसिहंपुरा खेडा बोर्डर (दिल्ली-जयपुर) बाधित होने की संभावना

रेवाडी पुलिस ने जारी की एडवाईजरी जारी

सयुंक्त किसान मोर्चा एंव अन्य किसान युनियनो एंव अन्य ग्रुपों द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिलो के विरोध मे 27 सितम्बर को भारत बन्द कर रोष प्रदर्शन करने पर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 जयसिंहपुर खेडा बोर्डर (दिल्ली-जयपुर) पर 27 सितम्बर को यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए रेवाडी पुलिस ने जारी की एडवाईजरी-

सयुंक्त किसान मोर्चा एंव अन्य किसान युनियनो एंव अन्य ग्रुपों द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिलों के विरोध मे दिनांक 27 सितम्बर को भारत बन्द कर रोष प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया है। तीनो अध्यादेशो को लेकर कई दिनो से राष्ट्रीय राजमार्ग -48 जयसिंहपुर खेडा बोर्डर पर भी किसानो द्वारा धरना देकर जयपुर दिल्ली राजमार्ग -48 बन्द किया हुआ है तथा दिल्ली जयपुर सर्विस लाईन चल रही है। जिला रेवाडी मे भी भारत बन्द को लेकर गांवो मे कई जगह युनियनो द्वारा छोटी-छोटी पंचायते करके 27 सितम्बर को भारत बन्द को सफल बनाने की अपील करके गंगायचा टोल प्लाजा को भी फ्री करने का भी आह्वान किया गया है। जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-48 जयसिहंपुरा खेडा बोर्डर (दिल्ली-जयपुर) बाधित होने की संभावना है। 27 सितम्बर को भारत बन्द को मध्यनजर रखते हुए रेवाड़ी पुलिस ने आम-जन की सुविधा के लिए वाहन चालको के लिए एडवाईजरी जारी करते हुए अपील की है की वे 27 सितम्बर को राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (दिल्ली-जयपुर) पर प्रातः 6.00 बजे से सांय 4:00 बजे तक यात्रा करने से बचें तथा अत्याधिक आवश्यक होने पर वाहन चालक नीचे दिए गए डायवर्ट रूट के अनुसार दिल्ली से जयपुर की यात्रा कर सकते हैं।

  1. दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहन धारूहेड़ा के 75 फुटा रोड से होकर भिवाड़ी, टपूकड़ा, तिजारा, किशनगढ़-खैरथल, ततारपुर चौराहा होते हुए कोटपूतली में एनएच-48 पर पहुंच सकते हैं।
  2. दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहन गढी बोलनी/ कसोला चौक से एच.पी. पैटोल पम्प के सामने से पुल के नीचे से गढ़ी बोलनी-कोटकासिम-किशनगढ़-ततारपुर चौराहा से होते हुए कोटपूतली में एनएच-48 पर जा सकते हैं।
  3. दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहन बनीपुर चौक से बावल-पावटी बाँध शाहजहाँपुर होकर एन.एच.-48 पर कोटपुतली-जयपुर की तरफ  यात्रा कर सकते हैं।
  4. रेवाडी से जयपुर कि तरफ जाने वाहन गढी बोलनी,कोटकासिम,खरथैल अलवर के रास्ते से जयपुर की यात्रा कर सकते है।
  5. 5.रेवाडी से बहरोड,निमराणा जयपुर कि यात्रा करने वाहन चालक कुण्ड मांढण के रास्ते से बहरोड, निमराणा जयपुर की सुरक्षित यात्रा कर सकते है।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

3 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago