देश/विदेश

माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, 12 की मौत- उच्च स्तरीय जांच के आदेश

जम्मू-कश्मीर के माता वैष्णो देवी मंदिर  में भगदड़ मचने से 12 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है जबकि 14 श्रद्धालु घायल हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भगदड़  हुई. ये घटना त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित मंदिर के गर्भगृह के बाहर हुई. हादसा अहले सुबह करीब 2.45 बजे हुई.

जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने कहा, “शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, एक बहस छिड़ गई, जिसके परिणामस्वरूप लोग एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे, इसके बाद भगदड़ मच गई।”

यह घटना त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित मंदिर के गर्भगृह के बाहर गेट नंबर तीन के पास हुई। नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे।  मरने वालों की तादाद में इजाफा हो सकता है, क्योंकि पहाड़ी की चोटी के मंदिर का मार्ग भक्तों से भरा हुआ था।

माता वैष्णो देवी भारत में सबसे प्रतिष्ठित हिंदू मंदिरों में से एक है, जहां हर दिन हजारों की संख्या में पूजा करने के लिए आते हैं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि भगदड़ की घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं, सिन्हा ने घटना में मारे गए लोगों के परिवार को 10 लाख रुपये और घायलों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। केंद्र सरकार ने भी मृतकों के परिवारों के लिए ₹2 लाख और जिनके परिवार के सदस्य घायल हुए हैं, उनके लिए ₹50,000 की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago