
कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने भारत में भी पैर पसारने शुरु कर दिए हैं। दिल्ली में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। दिल्ली से स्वास्थ्य मंत्री ने इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित मरीज तनजानिया से हाल ही में लौटा है। इसके साथ ही देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मरीजों की कुल संख्या 5 हो गई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि संक्रमित तंजानिया से आया था। एयरपोर्ट पर जांच के बाद उसके ओमिक्रॉन संक्रमित होने की जानकारी मिली। उसे दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इससे पहले शनिवार को गुजरात के जामनगर में ओमिक्रॉन संक्रमित मिला था। वहीं, मुंबई और बेंगलुरु में भी ओमिक्रॉन के केस मिलाकर देश में इस वैरिएंट के कुल 5 संक्रमित मिल चुके हैं।
इस बीच दिल्ली में अंतराष्ट्रीय हवाई यात्रा करके दिल्ली लौटे आठ लोगों को ओमिक्रॉन के संदिग्ध के तौर पर एलएनजेपी अस्पताल में को भर्ती कराया गया है। कुल 12 यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया था जिनमें 8 कोरोना पॉजिटिव आए। इन 8 लोगों को अस्पताल में भर्ती करके उनका सैंपल लेकर जीनोम टेस्ट करवाया जा रहा है जिसकी रिपोर्ट आने में अभी समय लगेगा। रिपोर्ट आने पर ही ओमिक्रॉन की पुष्टि होगी।
आपको बता दें अब तक दुनिया के 30 देश कोरोना के नए वेरिएंट आमिक्रॉन से प्रभावित हो चुके हैं। वहीं भारत में भी इसकी कुल अब तक चार केस समाने आने के बाद एक नई चुनौती सामने खड़ी हो गई है। विशेषज्ञों के अनुसार अगर सावधानी नहीं बरती गई तो ओमिक्रॉन की वजह से भारत में कोरोना की तीसरी लहर आने का अंदेशा है। हालांकि केंद्र और राज्य सरकारें इस को लेकर हर दिन नए इंतजाम कर रही हैं
First omicron case detected in Delhi. The patient admitted to LNJP Hospital had returned from Tanzania. Till now, 17 people who tested positive for Covid have been admitted to the hospital: Delhi Health Minister Satyendar Jain pic.twitter.com/TwbXFpt3jV
— ANI (@ANI) December 5, 2021




