देश/विदेश

दिल्ली में सामने आया Omicron का पहला मामला_#पांचवां केस, जानें- कहां-कहां मिले मरीज

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने भारत में भी पैर पसारने शुरु कर दिए हैं। दिल्ली में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। दिल्ली से स्वास्थ्य मंत्री ने इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित मरीज तनजानिया से हाल ही में लौटा है। इसके साथ ही देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मरीजों की कुल संख्या 5 हो गई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि संक्रमित तंजानिया से आया था। एयरपोर्ट पर जांच के बाद उसके ओमिक्रॉन संक्रमित होने की जानकारी मिली। उसे दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इससे पहले शनिवार को गुजरात के जामनगर में ओमिक्रॉन संक्रमित मिला था। वहीं, मुंबई और बेंगलुरु में भी ओमिक्रॉन के केस मिलाकर देश में इस वैरिएंट के कुल 5 संक्रमित मिल चुके हैं।

इस बीच दिल्‍ली में अंतराष्‍ट्रीय हवाई यात्रा करके दिल्‍ली लौटे आठ लोगों को ओमिक्रॉन के संदिग्‍ध के तौर पर एलएनजेपी अस्पताल में को भर्ती कराया गया है। कुल 12 यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्‍ट किया गया था जिनमें 8 कोरोना पॉजिटिव आए। इन 8 लोगों को अस्‍पताल में भर्ती करके उनका सैंपल लेकर जीनोम टेस्‍ट करवाया जा रहा है जिसकी रिपोर्ट आने में अभी समय लगेगा। रिपोर्ट आने पर ही ओमिक्रॉन की पुष्टि होगी।

आपको बता दें अब तक दुनिया के 30 देश कोरोना के नए वेरिएंट आमिक्रॉन से प्रभावित हो चुके हैं। वहीं भारत में भी इसकी कुल अब तक चार केस समाने आने के बाद एक नई चुनौती सामने खड़ी हो गई है। विशेषज्ञों के अनुसार अगर सावधानी नहीं बरती गई तो ओमिक्रॉन की वजह से भारत में कोरोना की तीसरी लहर आने का अंदेशा है। हालांकि केंद्र और राज्य सरकारें इस को लेकर हर दिन नए इंतजाम कर रही हैं

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

3 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago