
चंडीगढ़, स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल को रविवार को बड़ी कामयाबी मिली है। आईएसआई के साथ काम कर रहे भारतीय सेना का जवान पकड़ा गया है। आरोपी जवान पंजाब के फिरोजपुर में तैनात था। जवान क्रुणाल कुमार आईटी सेल में काम करते हुए भारती सेना की जानकारियां पाकिस्तान भेज रहा था। स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल की तरफ से मामला दर्ज कर जांच की गई शुरू की गई है।
जवान के साथ पाकिस्तान की महिला इंटेलिजेंस अफसर की फेसबुक पर फ्रेंडशिप हुई थी। धीरे-धीरे ह्वाट्सएप और मोबाइल पर भी बात शुरू हो गई। महिला इंटेलिजेंस अफसर जवान से खुफिया जानकारी हासिल कर रही थी। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने जवान को कोर्ट में पेश कर चार दिन का रिमांड पर लिया है। जवान से पूछताछ के बाद और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।





