CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
देश/विदेशविदेशविश्व
Trending

एक भारतीय छात्र की मौत : यूक्रेन और रूस के चल रहे युद्ध मे…

विदेश मंत्रालय ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है..

मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया- हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि खार्किव में गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई है। मंत्रालय छात्र के परिवार से बातचीत कर रहा है। अरिंदम बागची ने आगे कहा- फॉरेन सेक्रेटरी रूस और यूक्रेन के एंबेसडर्स को कॉल करके खार्किव और दूसरे शहरों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकलने का रास्ता देने की मांग कर रहे हैं।

जी हा..खार्किव में गोलीबारी में, 21 साल के नवीन कुमार नाम के भारतीय छात्र की मौत हो गई है। नवीन कर्नाटक से थे और खार्किव नेशनल मेडिकल यूनिविर्सिटी में चौथे साल के मेडिकल छात्र थे। उनके दोस्तों ने बताया कि नवीन खाना लेने के लिए निकले थे, जब उन्हें गोली लगी।

नवीन के होस्टल के साथी ने बताया- सुबह 10.30 बजे के करीब (यूक्रेनी समय के मुताबिक) नवीन सर की मौत हुई। वह राशन की दुकान के सामने लाइन में लगा था, जब रूसी सेना ने लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। हमारे पास उसकी बॉडी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हम में से किसी को भी अस्पताल जाने की इजाजत नहीं दी गई, जहां उसकी बॉडी रखी गई है।

Tags

Related Articles

Back to top button