रेवाड़ी
बेरोजगारों को रोजगार का अवसर: रेवाड़ी में 22 सितंबर को होगा महा रोजगार मेले का आयोजन

रेवाड़ी, हरियाणा कौशल विकास मिशन द्वारा आगामी 22 सितंबर 2021 को केडीएम इन्फोटेक, नई सब्जी मंडी के पास, बावल रोड, रेवाड़ी में एक महा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेला में जिले की लगभग एक दर्जन प्रमुख कंपनियां बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।
परियोजना-प्रबन्धक वैश्यंपायन जैन ने जानकारी देते हुए कहा हरियाणा कौशल विकास मिशन का ये निरंतर प्रयास रहा है की ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कौशल प्रशिक्षित करके रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान किये जाएं, जिसके लिए ये प्रयास किया जा रहा है, कोई भी विद्यार्थी जिसने दसवीं, बारहवीं, आईटीआई या ग्रेजुएशन की हो, वह इस मेले में आकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकता है।




