CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ी

धरना-प्रदर्शन: सरकार की नीतियों के विरुद्ध इंश्योरेंस कर्मचारियों का एक-दिन का धरना

Rewari, जिला मुख्यालय स्थित कानोड गेट पर न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और यूनाइटेड इंडिया आदि चार साधारण बीमा कम्पनियों के संयुक्त तत्वावधान में कर्मचारियों द्वारा सरकार की नीतियों के विरुद्ध एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यूनाइटेड इंडिया एश्योरेंस के कमल यादव ने बताया कि पूरे भारत में सभी पीएसयू बीमा कंपनियों के कर्मचारियों द्वारा आयोजित इस धरना प्रदर्शन में निजीकरण का विरोध किया जा रहा है। सरकार अपनी मनमानी के तहत सरकारी कम्पनियों को निजी हाथों में सौंपना चाहती है, जो कि गलत है। इससे लगभग 60-70 हजार कर्मचारी प्रभावित होगें और उनका भविष्य अंधकारमय हो जायेगा।
इस धरने में कर्मचारियों ने लोकसभा में GIBNA-1972 संशोधन अधिनियम के पारित होने का विरोध किया और इसे वापस लेने की मांग की। वेतन संशोधन का तत्काल समाधान और ‘परिवार पेंशन @ 30% में सुधार’ के साथ-साथ ‘1995 पेंशन योजना के तहत सभी कर्मचारियों के कवरेज’ की भी जोरदार मांग की। इसके तहत पूरे भारत वर्ष में सभी सरकारी कम्पनियों के ऑफिस बंद रहे।
सरकारी कंपनियों ने कोराना के मुश्किल समय में भी आम लोगों को सर्विस देने के लिए सभी आफिस खोले थे। परिणामस्वरूप बहुत कर्मचारी इस दौरान कोरोना की वजह से अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए। इसके विपरीत प्राइवेट कंपनी ने शाखाएं बंद रखी और आम आदमी को बहुत परेशानी हुई थी।
Tags

Related Articles

Back to top button