
live – रूस ने यूक्रेन के साथ जंग की शुरुआत कर दी है। गुरुवार सुबह 9 बजे (भारतीय समयानुसार) राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सैन्य कार्रवाई के ऐलान के 5 मिनट बाद यूक्रेन में धमाके सुनाई दिए। रूस ने यूक्रेन की 12 जगहों को निशाना बनाया। कीव में दो जगह बैलास्टिक मिसाइल से हमला किया गया। बाकी जगहों की सटीक लोकेशन का पता नहीं चला है।

एरिया हो या ताकत… रूस के मुकाबले कहीं नहीं ठहरता यूक्रेन, यूरोप के सबसे गरीब देश के बारे में कुछ जानिए
यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की शुरुआत हो चुकी है। 603,628 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैला यूक्रेन यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे बड़ा देश रूस है जिसने अब अपनी नजरें यूक्रेन पर गड़ा रखी हैं। यूक्रेन के पूर्व और उत्तर-पूर्व में रूस स्थित है। ताजा घटनाक्रम में यूक्रेन बॉर्डर पर रूसी सेना के आगे बढ़ने के साथ ही डिफेंस एक्सपर्ट तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताने लगे हैं। यूक्रेन की आबादी 41 मिलियन (40.10 करोड़) से ज्यादा है और वह यूरोप का आठवां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। रूस के सामने यूक्रेन कहीं नहीं ठहरता। रूस का क्षेत्रफल 17,125,191 वर्ग किलोमीटर है, यूक्रेन से करीब तीन गुना ज्यादा। रूस की अर्थव्यवस्था विकसित है, उसकी गिनती दुनिया के दो सबसे ताकतवर देशों में होती है। संघर्ष का केंद्र बने यूक्रेन के बारे में सबकुछ जानिए, आगे की स्लाइड्स में।
- यूक्रेन पूरे यूरोप का सबसे गरीब देश है। गरीबी के अलावा भ्रष्टाचार यहां की सबसे बड़ी समस्या है।
- यूक्रेन की रैंकिंग विकासशील देश की है। मानव विकास सूचकांक में यूक्रेन 74वें स्थान पर है।
- यूक्रेन नैचरल गैस और पेट्रोलियम का उत्पादन और प्रोसेसिंग खुद करता है मगर अपनी ज्यादातर ऊर्जा जरूरतों के लिए रूस पर निर्भर है।
- यूक्रेन की 80% नैचरल गैस सप्लाई का आयात होता है, जिसमें रूस का बड़ा हिस्सा है।
- यहां की जमीन काफी उपजाऊ है जिसके चलते यूक्रेन दुनिया के सबसे बड़े अनाज सप्लायर्स में शामिल हैं।
- GDP के आधार पर यूक्रेन की अर्थव्यवस्था दुनिया में 55वीं सबसे बड़ी है। PPP के आधार पर 40वां नंबर।
- यूक्रेन के पास संयुक्त राष्ट्र, काउंसिल ऑफ यूरोप जैसी प्रमुख संस्थाओं की सदस्यता है।





