CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ी

कैप्टन अजय सिंह यादव को नवाजा गया अंतर राष्ट्रीय शांतिदूत सम्मान से

रेवाडी। राजनीति व समाज में अपने सरहानीय कार्यों के लिए पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव को अंतर राष्ट्रीय शांतिदूत के सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान पद्म श्री से सम्मानित एस पी वर्मा द्वारा धारूहेडा पंहूचकर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव को दिया गया है। एस पी वर्मा ने कहा कैप्टन अजय सिंह ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में लगा दिया इस दौरान ईलाके के लिए बहूत से कार्य किए हैं और राजनीति में इतिहास रचा है। ईलाके को गर्व है कि कैप्टन अजय सिंह को अंतर राष्ट्रीय शांतिदूत के सम्मान से नवाजा गया है।
कैप्टन अजय सिंह ने कहा मैं एस पी वर्मा और उनकी पूरी टीम का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे शांतिदूत की उपाधि दी है और मैं अपने ईलाके की जनता का भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे 6 बार लगातार विधानसभा पंहूचाया जिससे देश में उनका नाम हुआ है साथ ही कांग्रेस पार्टी का भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास दिखाया और मुझे कई महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया है और अब भी मुझ पर विश्वास दिखाकर मुझे कांग्रेस ओबीसी सैल के पूरे देश की जिम्मेदारी सौंपी है। यादव ने कहा कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो 36 बिरादरी को साथ लेकर चलती है और अंहिसा की बात करती है, भाईचारे की बात करती है। इसलिए हम सभी को एक होकर सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ खडा होकर देश को बचाना है।
Tags

Related Articles

Back to top button