देश/विदेश

J&K के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी

उत्तर कश्मीर में बांदीपोरा के सुंबलर इलाके में शोखबाबा जंगल में घेराबंदी और तलाश अभियान चलाया.

श्रीनगर: आंतकियों के खिलाफ एक्शन लेते हुए सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादी को मार गिराया गया. मारे गए आतंकियों की पहचान और वे किस आतंकी संगठन से जुड़े थे, इसकी जानकारी की जा रही है. सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज किया हुआ है. इससे पहले, सुरक्षाबलों ने बारामूला के सोपोर इलाके में दो आतंकियों को ढेर कर दिया था.समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तर कश्मीर में बांदीपोरा के सुंबलर इलाके में शोखबाबा जंगल में घेराबंदी और तलाश अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोली चला दी. सुरक्षा बलों ने इसका माकूल जवाब दिया जिससे अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. अधिकारी ने बताया कि इस दौरान दो आतंकवादी मारे गए.पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े थे, इसका पता लगाया जा रहा है. अधिकारी ने बताया कि अभियान अभी जारी है. बता दें कि बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे. एक अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रत्येक घर की तलाशी के दौरान आतंकवादियों के ठिकाने का पता चला और उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा गया.” उन्होंने बताया कि आंतकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया.”

MOHAN

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

3 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago