CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ी

ब्लड चाहिए तो करें वाट्सएप्प पर मैसेज, रक्त दान के लिए 250 युवाओं की टीम है तैयार

अगर किसी को ब्लड की जरूरत है और वह परेशान हो रहे हैं तो घबराने की बात नहीं है। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा जिला रेवाड़ी ने पहल करते हुए नि:शुल्क ब्लड मुहैया कराने का जिम्मा उठाया है। इसके लिए आपको वाट्सअप नंबर पर मरीज से संबंधित सारी जानकारी देनी होगी, जिसे एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वालंटियर शहर के दर्जनों ग्रुप्स को संदेश फारवर्ड करेंगे। संबंधित रोगी को संबंधित ब्लड के लिए डोनर खुद संपर्क करके ब्लड व प्लेटलेट्स मुहैया कराएंगे। ये सेवा पूरी तरह से नि:शुल्क है।
इस नंबर पर करें वाट्सअप
जिसे ब्लड की जरूरत है वे
9215952159,9812124600,9466355786,8507307777,9812299666,9813482823,9671320320
नंबर्स पर अपना नाम, मरीज का नाम, अटेंडर का नाम, ब्लड ग्रुप और मोबाइल नंबर वाट्सअप करें। दी गई जानकारी के आधार पर कुछ समय बाद ही डोनर स्वयं संपर्क करेंगे और जरूरतमंद की ब्लड संबंधी समस्या का निराकरण हो जाएगा।
250 युवाओं की टीम तैयार
संस्था के पास करीब 250 डोनर उपलब्ध हैं। जो जरूरतमंद लोगों के लिए ब्लड ग्रुप के अनुसार उपलब्ध होते हैं। सेवा भाव से जनहित में काम करने वाले लोगों को इस मुहिम से जोड़ा गया है। संस्था के महासचिव नरेन्द्र सहगल का कहना है कि जल्द ही डोनर की संख्या भी बढ़ेगी और शुरुआती दौर में होने वाली परेशानियां भी समाप्त हो जाएंगी। संस्था जल्द ही इस सेवा को विस्तार करेगी। नए युवाओं को इस मुहिम सेे जोड़ा जाएगा ताकि ब्लड जरूरतमंद लोगों के काम आ सके। इस मुहिम का अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है।
संस्था के अध्यक्ष अभिषेक झांम्ब ने बताया कि समाजसेवा के उद्देश्य से सोशल मीडिया के द्वारा ब्लड डोनेशन सर्विस शुरू की गई है। बड़ी संख्या में जुड़कर लोग इस सेवा से लाभान्वित होंगे। अक्सर ब्लड नहीं मिलने से मरीजों के परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई मामले तो ऐसे हुए कि रक्त की कमी से लोगों को जान तक गंवाना पड़ी है। लिहाजा एक बूंद ब्लड से अगर किसी को जिंदगी मिले तो इससे बड़ा पुण्य का काम नहीं। इसी उद्देश्य से उक्त सेवा का शुभारंभ किया गया है। जिसके व्हाट्सएप्प का नाम रेवाड़ी रक्तदानवीर 24×7 रखा गया है
Tags

Related Articles

Back to top button