download HR NEWS APP– https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tech.haryana पड़ोसी राज्यों से उत्तराखंड जाने वाले कांवड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की गई है। कांवड़ियों को उत्तराखंड प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य किया गया है। कावड़ यात्रा के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से रजिस्ट्रेशन पोर्टल बनाया गया है। जिस पर कांवड़ियों को पंजीकरण कराना होगा।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए इस बार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई है। उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक इस सुविधा से कांवड़ यात्रियों को किसी भी परिस्थिति में मदद पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार उत्तराखंड में 14 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा कांवड़ यात्रियों के लिए अधिकारिक रजिस्ट्रेशन पोर्टल एचटीटीपीएस://पीओएलआईसीईसीआईटी
ऐसा होगा पंजीकरण –
कांवड़ यात्रा के लिए उत्तराखंड पुलिस प्रशासन ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया रखी है तथा रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक जारी किया है, जिस पर जाकर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
1. इसके लिए आपको https://policecitizenportal.
2. लिंक खुलने के बाद मोबाइल नंबर का रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके बाद आपको मैसेज के माध्यम से OTP मिलेगा और आपको वह वहां दर्ज करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपनी पूरी जानकारी अपना नाम, पिता का नाम, आधार कार्ड नंबर, घर का पता, हरिद्वार आने और यहां से जाने की तिथि, अगर ग्रुप में हैं तो ग्रुप के सदस्यों की संख्या, अगर वाहन से आ रहे हैं तो वाहन संख्या दर्ज करनी होगी। रजिस्टर के बटन पर क्लिक करके आप अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकेंगे।
4. रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक नंबर मिलेगा। यही रजिस्ट्रेशन नंबर होगा।





