हरियाणा

कांवड़ लाने के लिए भक्तों को करना होगा रजिस्ट्रेशन, नहीं तो एंट्री रहेगी बैन

उत्तराखंड पुलिस द्वारा जारी ऑनलाईन पोर्टल पर होगा रजिस्ट्रेशन

download HR NEWS APP– https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tech.haryana      पड़ोसी राज्यों से उत्तराखंड जाने वाले कांवड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की गई है। कांवड़ियों को उत्तराखंड प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य किया गया है। कावड़ यात्रा के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से रजिस्ट्रेशन पोर्टल बनाया गया है। जिस पर कांवड़ियों को पंजीकरण कराना होगा।

Advertising

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए इस बार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई है। उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक इस सुविधा से कांवड़ यात्रियों को किसी भी परिस्थिति में मदद पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार उत्तराखंड में 14 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा कांवड़ यात्रियों के लिए अधिकारिक रजिस्ट्रेशन पोर्टल एचटीटीपीएस://पीओएलआईसीईसीआईटीआईजेडईएनपीओआरटीएएल.यूके.जीओवी.इन/केएवीएडी को लॉन्च किया गया है। उन्होंने ने सभी कांवड़ियों से अपील करते हुए कहा है कि जो भी कांवड़ मेले में आए वह इस पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन जरूर कराए। जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। बिना रजिस्ट्रेशन वालों को कांवड़ के लिए प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ऐसा होगा पंजीकरण

कांवड़ यात्रा के लिए उत्तराखंड पुलिस प्रशासन ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया रखी है तथा रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक जारी किया है, जिस पर जाकर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

1. इसके लिए आपको https://policecitizenportal.uk.gov.in/Kavad वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

2. लिंक खुलने के बाद मोबाइल नंबर का रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके बाद आपको मैसेज के माध्यम से OTP मिलेगा और आपको वह वहां दर्ज करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपनी पूरी जानकारी अपना नामपिता का नामआधार कार्ड नंबरघर का पताहरिद्वार आने और यहां से जाने की तिथिअगर ग्रुप में हैं तो ग्रुप के सदस्यों की संख्याअगर वाहन से आ रहे हैं तो वाहन संख्या दर्ज करनी होगी। रजिस्टर के बटन पर क्लिक करके आप अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकेंगे।

4. रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक नंबर मिलेगा। यही रजिस्ट्रेशन नंबर होगा।

 

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago