खंडेलवाल वैश्य समाज रेवाड़ी आगामी 13 मार्च को होली मिलन का एक भव्य समारोह मनाएगा। उक्त जानकारी देते हुए खंडेलवाल वैश्य समाज के रेवाड़ी अध्यक्ष सुरेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि यह होली मिलन समारोह दोपहर 1 बजे से सांय 6 बजे तक सेक्टर 3 स्थित राधा कृष्ण मंदिर के सभागार में मनाया जाएगा। इस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष रमेश चंद्र खंडेलवाल शिरकत करेंगे। इस अवसर पर समाज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, चंदन तिलक व फूलों की होली खेली जाएगी। खंडेलवाल ने समाज के सभी लोगों से आग्रह किया कि वे परिवार सहित होली मिलन समारोह में भाग लेकर पावन पर्व की शोभा बढ़ाएं।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…