Events
के.एल.पी. कॉलेज में रिज्यूम-लेखन पर कार्यशाला आयोजित
रेवाड़ी, आज जिला मुख्यालय स्थित के.एल.पी. कॉलेज के वाणिज्य व प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में ‘रिज्यूम लेखन कैसे करें’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रशिक्षक के तौर पर उपस्थित के.एल.पी. कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कमलेश सैनी ने बताया कि जॉब के लिए आवेदन करते समय एक अच्छे रिज्यूम का होना बहुत आवश्यक होता है। रिज्यूम हमारे समस्त शैक्षणिक व तकनीकी योग्यताओं एक दर्पण होता है और साक्षात्कार कर्ता व साक्षात्कारदाता के बीच में एक सेतु का काम करता है।

उक्त जानकारी देते हुए वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. कविता गुप्ता और प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू गर्ग ने बताया कि कॉलेज के विभिन्न संकायों से सैकड़ों विद्यार्थियों ने कार्यशाला में बढ़ चढ़कर भाग लिया और नौकरी के लिए आवेदन करते समय अपने रिज्यूम को बेहतर बनाने की बारीकियां सीखी। कार्यशाला के अंत में बीते माह पाँच दिवसीय टैली-कार्यशाला में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।





