हरियाणा

जूता फैक्ट्री में भीषण आग: वर्करों ने दीवार से कूदकर बचाई जान..

हरियाणा के औऑद्योगिक क्षेत्र बहादुरगढ़  स्थित जूता बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आगजनी के वक्त फैक्ट्री में काफी लोग काम कर रहे थे, जिससे भगदड़ मच गई, जिसमें 2 कर्मचारी घायल हुए है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आगजनी में कंपनी में रखा कच्चा माल राख हो गया। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी।

Advertising

जानकारी अनुसार, दिल्ली के रहने वाले राजेश कुमार ने बहादुरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र एमआइई पार्ट-2 में चरण पादुका नाम से जूता फैक्ट्री खोली हुई है। शनिवार दोपहर में लंच के समय कंपनी के ऊपर के हिस्से में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठने लगी और फिर आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। केमिकल, पीवीसी, रबड़ आदि ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। कुछ ही देर में 3 प्लाटों के अंदर बनी यह फैक्ट्री आग का गोला बन गई। भीषण आग को देख फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। कर्मचारियों ने दीवारों से कूदकर अपनी जान बचाई।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

3 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago