रेवाड़ी

जोर शोर से उठाउंगा पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को विधानसभा मे : विधायक चिरंजीव राव

रेवाडी, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के संदंर्भ में नेशनल मूवमेंट फोरओल्ड पेंशन स्कीम के पदाधिकारियों ने रेवाडी विधायक चिरंजीव राव को उनके निवास स्थान पर ज्ञापन सौंपा व विधानसभा में उनकी बात रखने के लिए आग्रह किया। विधायक चिरंजीव राव ने आश्वासन देते हुए कहा कि मैं अगले विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को पूरे जोर शोर से उठाउंगा। मंच चाहे कोई भी हो मैं हमेशा जनता की आवाज उठाता हूं और आगे भी उठाता रहूंगा।
विधायक चिरंजीव राव ने बताया कि आज नेशनल मूवमेंट फोरओल्ड पेंशन स्कीम के पदाधिकारियों ने मुझे अपना ज्ञापन सौंपा है। जिसमें इन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा 1 जनवरी 2004 व हरियाणा सरकार द्वारा गत 1 जनवरी 2006 से अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर नई परिभाषित अंशदाई पेंशन योजना लागू कर दी है। जो शेयर मार्केट के जोखिम पर आधारित है। नई पेंशन व्यवस्था में कर्मचारियों के वेतन व मंहगाई भत्ते का 10 प्रतिशत कटौती कर तथा उतनी ही राशि सरकार द्वारा जमा कर निजी क्षेत्र में लगाना अनिवार्य है। बाजार आधारित व्यवस्था होने के कारण इसमें किसी भी तरह के रिर्टन की गारंटी नही है। जिसके कारण यह व्यवस्था कर्मचारी को सेवानिवृति के बाद समाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य सेवा सुरक्षा को समाप्त करती है। नई पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के लिए बेहद अहितकारी है। जिसमें उक्त तिथि के बाद नियुक्त समस्त विभागों के कर्मचारी व अधिकारी अपने भविष्य को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
जबकि पीएफआरडीए किसी भी राज्य सरकार को पुरानी पेंशन व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वतंत्रता प्रदान करता है। त्रिपुरा व पश्चिम बंगाल इसका उदाहरण है। जहां आज भी पुरानी पेंशन लागू है। इसलिए हम आपकी मदद चाहते हैं। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के लिए विधानसभा में मैं इनकी बात रखुंगा। इससे पहले भी दक्षिणी हरियाणा के हर मुद्दे को मैंने पूरे जोरशोर से विधानसभा में उठाया है।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago