Uncategorized

नीरज बवाना के दो खास साथी 11 हथियार व गोलियों के साथ मिले, झज्जर के चार मर्डर का खुलासा

  1. देश की राजधानी दिल्ली के सबसे बड़े गैंगस्टर नीरज बवाना के दो खास शार्प शूटर हरियाणा के बहादुरगढ़ में CIA के हत्थे चढ़े हैं। दोनों ही बदमाशों से 11 हाइटैक हथियार और 200 से ज्यादा गोलियां मिली। कुछ समय पहले झज्जर जिले में हुए 4 मर्डर का दोनों ने खुलासा किया। दोनों शूटर को कोर्ट में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया शूटर मंजीत उर्फ चीता रोहतक जिले के गांव बालंद का रहने वाला है, जबकि दीपक उर्फ दादा मूलरूप से सोनीपत के मुडलाना व हाल रोहतक की जनता कॉलोनी का रहने वाला है। दोनों पर एक दर्जन से ज्यादा हत्या, हत्या का प्रयास, लूट व अन्य अपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों बदमाश दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद नीरज बवाना के राइटहेंड गैंगस्टर नवीन बाली के इशारों पर वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों से एक स्कॉर्पियों गाड़ी, 11 अलग-अलग हथियार, 212 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। हथियारों में 5 ऑटोमेटिक पिस्टल, 4 देशी कट्‌टे, 1 पाइप गन, एक काबाईन शामिल है। बदमाश मनजीत उर्फ चीता के खिलाफ 3 अपराधिक मामले जिनमें हत्या का एक मामला थाना द्वारका दिल्ली, अवैध हथियार रखने का मामला लोधी कॉलोनी दिल्ली तथा हत्या का एक मामला शिवाजी कॉलोनी रोहतक में दर्ज है। बदमाश दीपक उर्फ सोनू के खिलाफ थाना सदर गोहाना जिला सोनीपत, थाना सिटी सोनीपत, थाना खरखोदा सोनीपत, थाना मतलोढा पानीपत तथा थाना भौपानी जिला फरीदाबाद में अलग-अलग 6 अपराधिक मामले दर्ज हैं।

नए बच्चों को गैंग में शामिल करते थे : एसपी राजेश दुग्गल ने प्रैसवार्ता कर बताया कि पकड़े गए आरोपी गैंगस्टर नीरज बवाना के लिए काम करते थे। साथ ही नीरज के साथी नवीन बाली के इशारों पर ही वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। दोनों शूटर्स का काम इलाके के नए बच्चों को गैंग में शामिल कर अपराध की दुनिया में लाकर उनसे वारदातें करना रहा है। खुद भी झज्जर जिले में ही मर्डर की 4 वारदातों में शामिल रहे है। बता दें कि झज्जर का बहादुरगढ़ एरिया बिल्कुल दिल्ली से सटा हुआ है। यहां वर्चस्व की जंग में अनगिनत मर्डर हो चुके है। गैंगवार की वारदातें होना आम बात है। अगस्त माह में सरेआम मर्डर की कई वारदातें हुई थी। यहां गैंगस्टर नीरज बवाना के अलावा कई अन्य बड़े गैंगस्टर के गुर्गे एक्टिव है।

इन 4 मर्डर का खुलासा :

1. शूटर मंजीत उर्फ चीता ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 9 जनवारी 2021 को झज्जर के बेरी सिटी एरिया में विजय निवासी बेरी की हत्या की थी।

2. मंजीत उर्फ चीता व दीपक उर्फ दादा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 22 अप्रैल 2021 की रात गांव गुभाना से बाकरगढ़ रोड पर एक पुलिया पर विनोद पुत्र बलबीर निवासी गांव गोयला की हत्या की थी। थाना बादली में हत्या का केस दर्ज है।

3. दोनों शूटर ने मिलकर 30 जून 2021 को गांव आसंडा के एरिया में स्थित एक सर्विस स्टेशन पर सुनिल उर्फ निंदू पुत्र दिवान सिंह निवासी गांव आसौदा की गोलियां मारकर हत्या की थी। थाना आसौदा दोनों पर केस दर्ज है।

4. दोनों शूटर ने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से 20 अगस्त 2021 को पूर्व सरपंच सुरेन्द्र उर्फ गुल्लर निवासी गांव नूना माजरा की 40 से ज्यादा गोलियां मारकर हत्या की थी। हत्या के इस मामले में थाना सदर बहादुरगढ़ में केस दर्ज है।

Pankaj

Pankaj

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago