CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
करियर & जॉबदेश/विदेश

NEET 2021: आगे बढ़ी आवेदन की तारीख, देखें रिवाइज्ड शेड्यूल

NTA ने NEET 2021 के आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है

NTA ने NEET 2021 के लिए पंजीकरण की तारीख बढ़ा दी है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 अगस्त, 2021 शाम 5 बजे तक बढ़ा दी गई है.जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं,

वे NTA NEET की आधिकारिक साइट neet.nta.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.आवेदन फीस का भुगतान 10 अगस्त को रात 11.50 बजे तक किया जा सकता है. देश भर के विभिन्न मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश के लिए NTA द्वारा नीट 2021 का आयोजन 12 सितंबर, 2021 को पेन और पेपर मोड में 13 भाषाओं में किया जाएगा.  परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा में आयोजित की जाएगी.

Source
ndtv
Tags

Related Articles

Back to top button