CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ी

कोविड कंट्रोल रूम- आमजन की सुविधा के लिए रेवाड़ी में स्थापित : डीसी

जिला प्रशासन द्वारा आमजन की सुविधा के लिए कोरोना की रोकथाम से संबंधित जानकारी व मदद के लिए जिला कोविड नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिला कोविड नियंत्रण कक्ष/वार रूम का कोविड-19 हैल्प लाइन टोल फ्री नंबर 1950 जारी किया गया है।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा कि आमजन कार्यालयों में आने की बजाए अपने घर सेे ही इन नंबर पर कोविड-19 से संबंधित जानकारी व मदद लें और अपने आपको व अपने परिवार को सुरक्षित रखें। जिलाधीश ने कहा कि इस नंबर पर 24×7 घंटे सेवा जारी रहेंगी।
Tags

Related Articles

Back to top button