रविवार सुबह दिल्ली में ओमिक्रॉन के पहले केस का पता चला था, अब महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 7 नए मामले मिले हैं। पिंपरी चिंचवाड़ जिले में कोरोना पॉजिटिव पाए गए 7 लोगों के सैंपल्स की जिन की सीक्वेंसिंग में कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि हो गई है।अब देश में नए वैरिएंट के कुल 12 मामले हो गए हैं।