देश में भी कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन ने दस्तक दे दी है। कर्नाटक में दो लोगों में इसकी पुष्टि हुई है। दोनों की आयु क्रमशः 67 वर्ष और 46 वर्ष हैं। दक्षिण अफ्रीका में इस वेरिएंट के चलते लॉकडाउन की घोषणा की गई है। देश कोरोना के नए वेरिएंट की दस्तक ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी है। संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कोरोना के नए मामलों को लेकर जनता को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कर्नाटक में दोओमिक्रॉन मामलों कीपुष्टि करते हुए बताया कि कॉन्टैक्ट को आइडेंटिफाई कर लिया गया है. इन दोनों में मामूली लक्षण है.दुनिया में इस वेरिएंट के अब तक जिनते मामले आए हैं, उसमें सीरियस लक्षण नहीं हैं
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ओमिक्रॉन के भारत में दो मामलो में एक, 66 वर्षीय शख्स की दक्षिण अफ्रीका का ट्रैवल हिस्ट्री है. दूसरा, हेल्थ केयर वर्कर है और जिसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. इसकी उम्र 46 साल है. दो में एक शख्स को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लग चुके हैं. कोरोना वेरिएंट को लेकर नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा है कि जिन टूल्स का इस्तेमाल हमने कोरोना महामारी में इस्तेमाल किया है, वही हमें करना होगा.हॉस्पिटल इंफ्रा को भी चिन्हित किया गया है. ये नई चुनौती है. हम मामले को पकड़ पाए यानी सिस्टम काम कर रहा है. मास्क यूनिवर्सल वैक्सीन की तरह है, इसे लेकर लापरवाही न बरतें. यह तमाम वेरिएंट को रोकता है. वैक्सीन के दोनों डोज में देर न करें. इसके साथ ही हवादार माहौल में रहें. उन्होंने कहा कि डरने की जरूरत नहीं है लेकिन जिम्मेदारी दिखाते हुए सजग रहना होगा. इस नई चुनौती का भी सामना करेंगे.
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…