ऐसे में अगर ओमिक्रॉन फैला तो फिर इन राज्यों में खतरा पैदा हो सकता है। फिलहाल इन तीनों राज्यों में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का केस नहीं मिला है। चंडीगढ़ में मिले युवक में कोरोना से जुड़ा कोई भी लक्षण नहीं था। जिससे चिंता ज्यादा बढ़ गई हैं, क्योंकि विदेश से आने पर युवक का प्रोटोकॉल के तहत टेस्ट किया गया था, जिसके बाद इसका पता चला। वहीं उसे फाइजर कोविड वैक्सीन की दोनों डोज भी लगी हुई थी।
पंजाब-हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़-
चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा की राजधानी है। ऐसे में दोनों ही जगहों की राज्य सरकारों के सभी बड़े ऑफिस चंडीगढ़ में ही हैं। अफसरों से लेकर नेताओं की बेरोकटोक आवाजाही रहती है। ऐसे में अगर चंडीगढ़ में ओमिक्रॉन वैरिएंट फैला तो फिर यह खतरा और बढ़ सकता है।
हिमाचल फेवरेट टूरिस्ट प्लेस- टूरिस्ट प्लेस के लिहाज से हिमाचल चंडीगढ़ का सबसे फेवरेट प्लेस है। चंडीगढ़ से नजदीक होने की वजह से लोग सामान्य तौर पर वहां आते-जाते रहते हैं। खासकर, शनिवार और रविवार को छुट्टी वाले दिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। इसके अलावा पंजाब से भी बड़ी संख्या में टूरिस्ट यहां आते हैं। ऐसे में अगर ओमिक्रॉन फैला तो स्थिति बिगड़ सकती है।
देश के इन राज्यों तक पहुंचा कोरोना का नया वेरिएंट-
1. महाराष्ट्र- 17
2. राजस्थान- 9
3. कर्नाटक- 3
4. गुजरात- 3
5. दिल्ली- 2
6. आंध्र प्रदेश- 1
7. चंडीगढ़- 1
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…